spot_img
Sunday, July 5, 2026
HomeBreakingNepal Boarder रक्सौल : आदापुर में भारी मात्रा में नशीली दवाओं की...

Nepal Boarder रक्सौल : आदापुर में भारी मात्रा में नशीली दवाओं की खेप के साथ एक गिरफ्तार, इनोवा कार भी जब्त

-

Raxaul| Anil Kumar|


श्यामपुर चौक के पास इनोवा कार से बरामद हुई 11,608 नशीली गोलियां-

रक्सौल| आदापुर | रक्सौल अनुमंडल में आदापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही इनोवा कार को भी जब्त किया गया है। इस कार की डिक्की की तलाशी में 11,608 पीस नशीली दवाएं मिलीं। यह कार्रवाई सूचना के आधार पर की गयी।

Raxaul : Drug Smuggler Arrested by Adapur Police

गहन वाहन जांच के बाद कार की डिक्की से मिली दवाएं-

आदापुर थानाध्यक्ष धर्मवीर चौधरी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक इनोवा कार से नशीली दवाओं की बड़ी खेप आ रही है। सूचना मिलते ही एक विशेष टीम गठित की गई और थाना क्षेत्र में वाहनों की सघन जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान श्यामपुर चौक के पास एक संदिग्ध इनोवा कार को रोका गया। कार की डिक्की की तलाशी में 11,608 पीस नशीली दवाएं बरामद की गईं।


गिरफ्तार तस्कर गम्हरिया खुर्द का रहने वाला-

पुलिस ने मौके से तस्कर चंद्र शेखर महतो को गिरफ्तार किया है, जो गम्हरिया खुर्द निवासी राजेश्वर महतो का पुत्र है। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है।


एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज, न्यायिक हिरासत की तैयारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि

“बरामद नशीली दवाएं, इनोवा कार और गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया जा रहा है। साथ ही उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।”


एसपी के निर्देश पर चल रहा है विशेष अभियान-

उन्होंने यह भी बताया कि एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर नशीली दवाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सीमावर्ती इलाकों में लगातार छापेमारी की जा रही है, जिससे कई तस्कर जेल भेजे जा चुके हैं और कई फरार हैं।
पुलिस की सख्ती से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।


फोटो कैप्शन:
आदापुर पुलिस ने नशीली दवाओं की बड़ी खेप के साथ तस्कर को दबोचा, इनोवा कार जब्त

Drug Smuggler Caught with Huge Consignment in Adapur, Innova Car Seized

Related articles

Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts