spot_img
Saturday, June 20, 2026
HomeBreakingशिकायत के बाद भी बिजली विभाग ने टूटे तार नहीं हटाया, 11...

शिकायत के बाद भी बिजली विभाग ने टूटे तार नहीं हटाया, 11 हजार वोल्ट करंट से किसान की मौत

-

रक्सौल। अनिल कुमार।
पलनवा थाना क्षेत्र के सिधपुर भरवलिया गांव में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक किसान की पहचान सिधपुर गांव निवासी शिवनाथ साह (50) के रूप में हुई है।

दरअसल ग्रमीणों की बार/बार सूचना के बावजूद, खेत में टूटकर गिरे हाई टेंशन तार को बिजली विभाग ने नहीं हटाया था, जिससे यह हादसा हुआ। जिससे किसानों में किसानों में काफी आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार, शिवनाथ साह अपने खेत में सब्जी तोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान खेत में पहले से गिरा हुआ 11 हजार वोल्ट का तार उनके संपर्क में आ गये। तार में बिजली प्रवाहित होने के कारण वे बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।

घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि इस तार के टूटने से गांव की बिजली आपूर्ति बाधित थी।जिसकी शिकायत बिजली विभाग से की गई थी। लेकिन कई घंटों बाद भी विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी।

ग्रामीण सुरेश साह ने कहा कि अगर बिजली विभाग समय पर कार्रवाई करता और टूटे हुए तार को ठीक कर देता, तो शिवनाथ साह की जान बच सकती थी।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पलनवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, किसान की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी आक्रोश है। PhotodeshVani

Motihari |Raxaul|Despite complaints, the electricity department did not remove the broken wire; farmer dies from 11,000-volt electrocution.

(फोटो: 11 हजार वोल्ट के करंट से किसान की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश)

Related articles

Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts