spot_img
Friday, June 26, 2026
HomeBreakingपहले ही प्रयास में BPSC में मिली सफलता, रक्सौल की रिया राज...

पहले ही प्रयास में BPSC में मिली सफलता, रक्सौल की रिया राज बनीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी

-

Motihari/ Raxaul/ NepalBoarder BigEducationalNews by अनिल कुमार।

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) और अनुमंडल कृषि पदाधिकारी की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

इस परीक्षा में रक्सौल के ब्लॉक रोड निवासी व्यवसायी महेश प्रसाद गुप्ता और सबिता देवी की पुत्री रिया राज ने सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

बचपन से ही कृषि के प्रति रुचि-

रिया मूल रूप से रक्सौल के जोकियारी गांव की निवासी हैं और उन्होंने अपने दादा स्व. पारस प्रसाद से कृषि के प्रति प्रेरणा ली। उनकी प्रारंभिक शिक्षा रक्सौल और दानापुर में हुई। उन्होंने 2013 में विद्या निकेतन, दानापुर से 92% अंकों के साथ 10वीं और 2015 में कैराली स्कूल, रांची से 87% अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण की। इसके बाद, बिहार कॉम्बाइंड एंट्रेंस एग्जाम पास कर उन्होंने बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, भागलपुर से 2020 में बीएससी एग्रीकल्चर (87%) और फिर सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, मेघालय से 2022 में एमएससी एग्रीकल्चर (88%) पूरा किया। वर्तमान में वे भागलपुर में पीएचडी कर रही हैं।

पहले ही प्रयास में मिली सफलता-

रिया ने अपने पहले ही प्रयास में 103वीं रैंक हासिल कर प्रखंड कृषि पदाधिकारी के पद पर चयनित हुईं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया और कहा कि उनका उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारना और कृषि में नवीन तकनीकों को बढ़ावा देना है।

रिया की सफलता से क्षेत्र में हर्ष-

रिया की इस उपलब्धि से पूरे रक्सौल में गर्व का माहौल है। पिता महेश प्रसाद गुप्ता और माता सबिता देवी ने कहा कि रिया बचपन से ही मेहनती और मेधावी थी। उनके भाई डॉ. आदित्य गुप्ता (एमबीबीएस) और बहन प्राची गुप्ता (एमबीए) ने भी खुशी जताई।

इस अवसर पर विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, संभावना संस्था के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ज्योति राज गुप्ता, नगर अध्यक्ष मंटू गुप्ता समेत कई गणमान्य लोगों ने रिया को बधाई दी और कहा कि उन्होंने कृषि क्षेत्र में सेवा देने की तत्परता दिखाकर मिसाल कायम की है।

Caption- अपने परिजन के साथ रिया राज। फोटो- DeshVani.

Riya Raj from Raxaul Becomes Block Agriculture Officer with BPSC Success in First Attempt. In this examination, Riya Raj, daughter of businessman Mahesh Prasad Gupta and Sabita Devi, a resident of Block Road, Raxaul, achieved success and brought pride to the district. Her achievement has created a joyful atmosphere in the family and the region.

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts