spot_img
Monday, June 29, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी में खूनी संघर्ष: पैसे के झगड़े में युवक की हत्या, आरोपित...

मोतिहारी में खूनी संघर्ष: पैसे के झगड़े में युवक की हत्या, आरोपित की गाड़ी को भीड़ ने जलाया

-

Motihari Crime News|

चाकू से हमला कर युवक की हत्या, इलाके में तनाव, 11 हिरासत में-

मोतिहारी शहर के बनियापट्टी इलाके में बुधवार देर रात पैसे के लेन-देन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सोनरपट्टी के कुख्यात अपराधी राजा सिंह और उसके साथियों ने राजन कुमार (आयु अज्ञात) पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान राजन की मौत हो गयी।इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी।

आक्रोशित लोगों ने अभियुक्त की गाड़ी जलायी, ₹25 हजार इनाम की घेषणा-

राजन की हत्या की सूचना मिलते ही उसके साथी और स्थानीय लोग उग्र हो गये। आक्रोशित भीड़ ने अभियुक्त राजा सिंह की गाड़ी को पकड़कर उसमें आग लगायी। फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस एक्शन में, 11 लोग हिरासत में

घटना की सूचना पर नगर थाने की पुलिस तुरंत सक्रिय हुई। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर एसडीपीओ और एसएचओ ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। स्थिति को संभालने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है। पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन, इनाम घोषित

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने घटना को गंभीरता से लेते हुए राजा सिंह की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। साथ ही, राजा सिंह की गिरफ्तारी में मदद करने वालों को 25,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की गयी है। पुलिस ने साफ कहा है कि यदि 24 घंटे में राजा सिंह सरेंडर नहीं करता, तो उसकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जायेगी। आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

फिलहाल स्थिति सामान्य-

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाये हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति की अपील की है और शहर में फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है।

Motihari |Bloody clash in Banisapatty: A youth Rajan Kumar was murdered over a money dispute.

The crowd set fire to the accused’s vehicle. Police have taken 11 people into custody. SP Swarn Prabhat has formed an SIT for the arrest of the accused and has announced a reward of ₹25,000.

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts