spot_img
Monday, May 25, 2026
Homeबिहारमोतिहारीपिपरा थाना क्षेत्र से चुराया गया ट्रक भागलपुर से बरामद, पांच गिरफ्तार

पिपरा थाना क्षेत्र से चुराया गया ट्रक भागलपुर से बरामद, पांच गिरफ्तार

-


टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई, गैराज में बदल रहा था ट्रक का स्वरूप-

पूर्वी चम्पारण जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 535/25, दिनांक 09 दिसंबर 2025 में चोरी हुआ ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर JH 12P 2897) पुलिस ने भागलपुर जिले से बरामद कर लिया है। यह ट्रक बाईपास थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोला शर्मा और राजेश शर्मा के एक गैराज से मिला, जहां चोर वाहन के बाहरी हिस्से को बदलकर उसे नया रूप देने की कोशिश कर रहे थे।


टावर लोकेशन से मिली सफलता-

पुलिस को ट्रक का लोकेशन मोबाइल टावर ट्रेसिंग के जरिए मिला। इसके बाद एक विशेष टीम ने भागलपुर पहुंचकर छापेमारी की, जहां से ट्रक को जब्त किया गया। जांच में सामने आया कि चोरी करने वाले लोग वाहन की पहचान मिटाने के उद्देश्य से उसके बॉडी पार्ट्स और बाहरी ढांचे में बदलाव कर रहे थे।


पांच अभियुकित गिरफ्तार

इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने भागलपुर निवासी पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान इस प्रकार की गई है –

  1. अभिषेक शर्मा, पिता राजेश शर्मा, साकिन महंदाबाद थाना मोजायतपुर, जिला भागलपुर
  2. राजू कुमार शर्मा, पिता स्व. सत्यनारायण शर्मा, साकिन महंदाबाद थाना मोजायतपुर, जिला भागलपुर
  3. मनोज शर्मा, पिता गणेश प्रसाद शर्मा, साकिन इशाकचक थाना इशाकचक, जिला भागलपुर
  4. विनय शर्मा, पिता राजनाथ मिस्त्री, साकिन सारथ थाना गोराडीह, जिला भागलपुर
  5. बबलू ताती, पिता स्व. राम ताती, साकिन मरुचक थाना मोजायतपुर, जिला भागलपुर

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट हुआ है कि यह समूह वाहन चोरी और मॉडिफिकेशन के संगठित गिरोह से जुड़ा है। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है।


(फोटो – बरामद ट्रक के साथ पिपरा पुलिस की टीम, भागलपुर के गैराज में की गई कार्रवाई)


Sources

Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts