HomeBIHARमोतिहारीकौड़िहार चौक पर अतिक्रमण अभियान में 30 दुकानदारों से ₹15,000 जुर्माना

कौड़िहार चौक पर अतिक्रमण अभियान में 30 दुकानदारों से ₹15,000 जुर्माना

*पूजा पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

रक्सौल।अनिल कुमार। कौड़िहार चौक पर यातायात जाम की समस्या से आमजन को निजात दिलाने तथा यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी नागमणि कुमार वर्मा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद द्वारा संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सड़क एवं सार्वजनिक आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले दुकानदारों एवं वेंडरों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नगर परिषद द्वारा कुल 30 दुकानदारों/वेंडरों से लगभग ₹15,000 का जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान संबंधित दुकानदारों एवं वेंडरों को सड़क तथा सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही स्पष्ट किया गया कि यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने अथवा पुनः अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कौड़िहार चौक पर लगने वाले जाम की समस्या का स्थायी समाधान करना तथा आम नागरिकों के आवागमन को सुगम बनाना है।

इसके अतिरिक्त, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा चौक के समीप स्थित पूजा पंडाल का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था करने तथा प्रवेश एवं निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित करने का निर्देश दिया गया।

पंडाल की संरचनात्मक मजबूती एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित आयोजकों को आवश्यक अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, अतिक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण तथा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु निरंतर निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।

फोटो -कौड़िहार चौक पर अतिक्रमण अभियान में 30 दुकानदारों से ₹15,000 जुर्माना

*पूजा पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular