spot_img
Friday, June 5, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी - पुलिस ने स्कूटी सवार दो युवकों को लोकलमेड कट्टा व...

मोतिहारी – पुलिस ने स्कूटी सवार दो युवकों को लोकलमेड कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ा

-

Motihari | पहाड़पुर|

बलुआ छः आरडी पुल के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पूर्वी चम्पारण के पहाड़पुर थानाक्षेत्र की बलुआ पंचायत में बलुआ छः आरडी पुल के समीप से स्कूटी के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में इनके पास से एक लोकलमेड कट्टा और कारतूस बरामद हुआ। प्राप्त सूचना पर थाना क्षेत्र की बलुआ पंचायत में थानाध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी। जब्त स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर- BR05BB 1643 बताया गया है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान

गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान हरदिया (गोविंदगंज) निवासी वीरा राम के पुत्र राजेश्वर राम और अरेराज निवासी रमेश राम के पुत्र प्रकाश मांझी के रूप में हुई।

सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया-

“गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कूटी सवार दो युवक हथियार से लैस होकर जा रहे हैं। इसके बाद टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उन्हें रोककर तलाशी ली, जहां से हथियार और कारतूस मिला।”

पूछताछ और अपराधी कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस दोनों युवकों से गहन पूछताछ कर रही है और उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष अजय कुमार, दरोगा सोनू कुमार, जे०एन० शर्मा समेत पुलिस बल शामिल थे।

Motihari | Paharpur police caught two youths riding a scooter with a Local-made pistol and cartridges.

Related articles

Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts