spot_img
Thursday, May 21, 2026
HomeBreakingइंटरनेट मीडिया पर हथियार से फायरिंग का वीडियो वायरल, मोतिहारी के हरसिद्धि...

इंटरनेट मीडिया पर हथियार से फायरिंग का वीडियो वायरल, मोतिहारी के हरसिद्धि से दो युवक गिरफ्तार, आर्म्स जब्त

-

मोतिहारी।देश वाणी संवाददाता।

इंटरनेट मीडिया पर अवैध हथियार से फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर पूर्वी चम्पारण की पुलिस ने हरसिद्धि के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम नेयाजी आलम व सोनू कुमार बताया गया है।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार युवकों के पास से आर्म्स भी मिले हैं। रेड में अरेराज व हरसिद्धि की पुलिस शामिल थी।

 24 अक्टूबर 2024 को सोशल मीडिया पर अवैध हथियार से फायरिंग करते हुए एक वीडियो और फोटो वायरल हुआ था। जिसकी जानकारी पुलिस को मिली।

मामले की सूचना मिलते ही पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार के नेतृत्व में हरसिद्धि थाना की टीम ने धवही गांव में छापेमारी की। इस कार्रवाई में दो युवकों, सोनू कुमार और नेवाजी आलम, को एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

हरसिद्धि थाना में इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।

गिरफ्तार युवक:

1. सोनू कुमार, थाना-हरसिद्धि, पूर्वी चंपारण

2. नेवाजी आलम, थाना-हरसिद्धि, पूर्वी चंपारण

बरामद सामान:

1. लोकल मेड कट्टा – 1

2. कारतूस – 2

छापेमारी दल:

1. रंजन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरेराज

2. पूर्णकाम सामर्थ, अंचल पुलिस निरीक्षक, अरेराज

3. निर्भय कुमार, थानाध्यक्ष, हरसिद्धि थाना

4. विभा कुमारी, हरसिद्धि थाना

5. अविनाश कुमार, हरसिद्धि थाना

6. सशस्त्र बल, हरसिद्धि थाना

Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts