spot_img
Sunday, July 19, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी : गांजा तस्करी का अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर चांदमारी चौक...

मोतिहारी : गांजा तस्करी का अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर चांदमारी चौक से हथकड़ी सहित फरार

-

Motihari |अमृता वर्मा |

हरैया पुलिस ने 32 किलो गांजा के साथ कल्याणपुर के बरहरवा निवासी मंटू कुमार को किया था गिरफ़्तार

चांदमारी चौक के पास ओवरब्रिज निर्माण के जाम का फायदा उठाकर सुरक्षाकर्मियों को चकमा दे हथकड़ी सहित गाड़ी से कूदा

मोतिहारी । शहर के चांदमारी चौक के पास मंगलवार को न्यायालय में पेशी के लिए लाया जा रहा मादक पदार्थ तस्करी का एक अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित भाग निकला। अभियुक्त के भागने की सूचना मिलते ही नगर थाना और हरैया थाना की पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

हरैया थाना अध्यक्ष किशन पासवान ने बताया कि 32 किलो गांजा के साथ सोमवार को हरैया पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश करने के लिए लाया जा रहा था। गिरफ्तार मादक पदार्थ तस्कर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहरवा गांव निवासी मंटू कुमार है। उक्त अभियुक्त को आज एक पुलिस अधिकारी और दो सिपाही सरकारी वाहन से लेकर मोतिहारी आ रहे थे।

इसी दौरान शहर के चांदमारी चौक के पास ओवरब्रिज निर्माण को लेकर लगे जाम का फायदा उठाकर अभियुक्त हथकड़ी सहित गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। अभियुक्त के फरार होने की सूचना पर नगर थाना और हरैया थाना की पुलिस उसके संभावित ठिकानों और घर पर लगातार छापेमारी कर रही है।

नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि इस संबंध में अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है, लेकिन पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अभियुक्त को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

Motihari | Ganja smuggler, who was being taken to court for hearing, dodged the police and escaped from Chandmari Chowk with handcuffs.

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts