spot_img
Sunday, July 5, 2026
Homeबिहारपटनामां कूष्मांडा ही हैं अष्टभुजा देवी, नवरात्र के चौथे दिन रविवार को...

मां कूष्मांडा ही हैं अष्टभुजा देवी, नवरात्र के चौथे दिन रविवार को मां कूष्मांडा की पूजा

-

पटना से जितेन्द्र कुमार सिन्हा।

नौ दिनों की आराधना और अनुष्ठान विधि को नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। शक्ति जागरण के लिए ऋषि-मुनियों ने नौ दिवसीय साधना अनुष्ठान दिया है, इसलिए इसे नवरात्र कहते है। प्रथम दिन से नवमी दिन तक उपासना और साधना का, जीवन जीने का अवसर भक्त को मिलता है। शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो चुका है, घरो से लेकर दुर्गा मंदिरों तक मंत्रोच्चारण हो रहे हैं। नवरात्र के पहले तीन दिन देवी दुर्गा के शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी और चन्द्रघंटा की पूजा हो चुकी है और अब अगले तीन दिन मां कूष्मांडा, मां स्कंदमाता और मां कात्यायनी की पूजा होगी।

लेखक जितेंद्र कुमार सिन्हा पटना में स्थानीय संपादक हैं।

मां दुर्गा का चौथा स्वरूप कूष्मांडा है। मॉं कूंषमांडा को अष्टभुजा देवी के नाम से भी जाना जाता है। 

शारदीय नवरात्र के चौथा दिन मां कूष्मांडा की आराधना होती है। इस दिन साधक का मन ‘अनाहत’ चक्र में अवस्थित होता है। इसलिए साधक इस दिन पवित्र होकर और अचंचल मन से मां कूष्माण्डा का पूजा-आराधना करता है।

शास्त्रों के अनुसार, जब सृष्टि की रचना नहीं हुई थी, और सृष्टि का कोई अस्तित्व नहीं था, चारों ओर अंधकार छाया हुआ था, तब मां कुष्मांडा ने अपने ईषत् हास्य (मंद मुस्कान) से सृष्टि की उत्पत्ति की। इसलिए मां कुष्मांडा को सृष्टि की आदि-स्वरूपा, आदिशक्ति कहा जाता है। मंद हंसी के द्वारा ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण ही इनका नाम कुष्मांडा पड़ा।

मां कुष्मांडा के पास इतनी शक्ति है कि, मां का वास सूर्यमंडल के भीतर है। केवल मां कुष्मांडा में ही सूर्यलोक के भीतर रहने की क्षमता है और इन्हीं के तेज से दसों दिशाएं आलोकित हैं। कहा जाता है कि इन्हीं के तेज से ब्रह्मांड की सभी वस्तुओं और प्राणियों में तेज व्याप्त है। मां कूष्माण्डा का शरीर की कांति और प्रभा भी सूर्य के समान ही दैदीप्यमान हैं। 

मां कूष्मांडा की आठ भुजाएँ हैं।इसलिए मां कूष्मांडा को अष्टभुजा देवी के नाम से भी जाना जाता हैं। मां कूष्मांडा के सात हाथों में कमंडल, धनुष-बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा है और आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जपमाला। मां कूष्मांडा का वाहन शेर है और मां कूष्मांडा को कुम्हड़े की बलि प्रिय है। संस्कृति में कुम्हड़े को कुष्मांड कहते हैं इसलिए भी देवी को मां कूष्मांडा कहा गया है।

मां कूष्मांडा का पूजा-आराधना, अचंचल और पवित्र मन से करने पर भक्तों के रोगों और शोकों का नाश होता है तथा आयु, यश, बल, सुख-समृद्धि, उन्नति और आरोग्य प्राप्त होता है। क्योंकि मां कूष्मांडा अत्यल्प सेवा और भक्ति भाव से ही प्रसन्न होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। भक्त को कम समय में ही कृपा का सूक्ष्म भाव का अनुभव होने लगता है। 

नवरात्र में भोजन के रूप में केवल गंगा जल और दूध का सेवन करना अति उत्तम माना जाता है, कागजी नींबू का भी प्रयोग किया जा सकता है। फलाहार पर रहना भी उत्तम माना जाता है। यदि फलाहार पर रहने में कठिनाई हो तो एक शाम अरवा भोजन में अरवा चावल, सेंधा नमक, चने की दाल, और घी से बनी सब्जी का उपयोग किया जाता है।

 मां कूष्मांडा का मंत्र है  :-

या देवी सर्वभूतेषु माँ कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता। 

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ 

सुरासम्पूर्ण कलशं रुधिराप्लुतमेव च। 

दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥

 पूजा मंत्र

ॐ कूष्माण्डायै नम: 

 यान मंत्र

वन्दे वांछित कामर्थे चन्द्रार्घकृत शेखराम्। 

सिंहरूढ़ा अष्टभुजा कूष्माण्डा यशस्वनीम्॥

            ———————

Related articles

Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts