HomeBIHARएसटीएफ मुठभेड़ में हत्यारे सिराज अहमद की मौत, पीड़ित परिवार ने मिठाई...

एसटीएफ मुठभेड़ में हत्यारे सिराज अहमद की मौत, पीड़ित परिवार ने मिठाई बांटी और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

SHABD,Lucknow, December 21, 

Synopsis : सहारनपुर जिले में एक बड़ा अपराधी मारा गया, जिससे पीड़ित परिवार में खुशी की लहर है। बीती रात एसटीएफ और पुलिस के बीच मुठभेड़ में सुल्तानपुर के अधिवक्ता आजाद अहमद के हत्यारे, सिराज अहमद, मारा गया।

सिराज अहमद पर अधिवक्ता की हत्या का आरोप था और उस पर एक लाख का इनाम भी घोषित था। सिराज दो साल से फरार था, और पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के लिए कई प्रयास किए थे। इस पर 30 से अधिक मुकदमे थे, और इसे लेकर कई तरह की धमकियां भी दी जाती थीं।

आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, 6 अगस्त 2023 को मो आजाद अहमद की हत्या हुई थी, जब हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस हमले में उनका भाई मुनव्वर गंभीर रूप से घायल हुआ था।

इस घटना के बाद, सिराज अहमद का नाम प्रमुख आरोपित के रूप में सामने आया और उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने कई कदम उठाए थे। पुलिस ने उसकी संपत्तियां जब्त कर ली थीं और परिवार को न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए थे। अधिवक्ता की मां दुख्तरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें न्याय का विश्वास दिलाया था, और अब न्याय मिल गया है।

पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री और एसटीएफ पुलिस टीम का धन्यवाद करते हुए मिठाई बांटी।

बाइट- मो. सलीम अधिवक्ता के पीड़ित पिता

बाइट- मो. मुनव्वर अधिवक्ता के पीड़ित घायल भाई बाइट- दुख्तरी अधिवक्ता की पीड़ित मां

Story Line : 

Saharanpur | Killer Siraj Ahmed Killed in STF Encounter; Victim’s Family Distributes Sweets and Expresses Gratitude to Chief Minister. Killer Siraj Ahmed dies in STF encounter Video-SHABD,Lucknow, December 21, 

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular