HomeBIHARमोतिहारीजमुई नाबालिग छात्रा दुर्व्यवहार के खिलाफ सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

जमुई नाबालिग छात्रा दुर्व्यवहार के खिलाफ सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

रक्सौल। अनिल कुमार। मंगलवार को मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष बिकेश चन्द्रवंशी के नेतृत्व में जमुई नाबालिग छात्रा दुर्व्यवहार को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोतिहारी जिलाध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश दयाल शामिल हुए उन्होंने सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि जिस प्रकार बिहार में लगातार बिहार की बेटियों के साथ दुराचार और दुष्कर्म हो रहे वो बेहद निंदनीय है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कहते हैं कि रात्रि 12 के बाद कोई भी गांव में जा सकते हैं लेकिन शाम सात बजे जमुई नाबालिग छात्रा के साथ दुर्व्यवहार देश स्तर पर बिहार शर्मसार हुआ है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पुरी तरह ध्वस्त हो चुकी है जिसकी जितनी भर्त्सना की जाये कम है।

उक्त कार्यक्रम में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष नूरमोहम्मद, नगर अध्यक्ष छोटेलाल चौरसिया, मुमताज खां, सिकन्दर यादव, तेजीलाल प्रसाद,विजय सर्राफ, मनीष कुमार, उमेश कुमार, सन्नी कुमार, मनोज कुमार, गणेश कुमार,शिवजी प्रसाद, शिवपूजन प्रसाद, मनोहर कुमार, देवेन्द्र महतो,विजय महतो सहित अनेकों कांग्रेसी उपस्थित थे।

फोटो -जमुई नाबालिग छात्रा दुर्व्यवहार के खिलाफ सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular