माला सिन्हा
पीपराकोठी : महात्मा गाँधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान में हिंदी पखवाड़े का समापन उत्साहपूर्वक किया गया. उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शशस्त्र सिमा बल के उप-सेनानायक राकेश कुमार उपस्थित रहे. कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित लगभग 40 प्रतिभागियों ने सहभागिता की. हिंदी पखवाड़े के दौरान विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया. इनमें हिंदी निबंध लेखन, वाद-विवाद, आशुभाषण, काव्य पाठ तथा हिंदी टिप्पणी एवं प्रारूप लेखन जैसी प्रतियोगिताएं शामिल थीं. इन प्रतियोगिताओं में संस्थान के वैज्ञानिकों, प्रशासनिक एवं तकनीकी कर्मचारियों तथा अन्य कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और कार्यालयीन कार्यों में हिंदी को बढ़ावा देने पर जोर दिया. हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कार्यक्रमों के माध्यम से हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र पिपराकोठी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा अरविन्द कुमार सिंह रहे. इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा प्रतिभागियों को हिंदी के निरंतर प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया. हिंदी पखवाड़े का आयोजन डॉ. राघवेंद्र सिंह, निदेशक महात्मा गाँधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान के समग्र मार्गदर्शन में किया गया तथा कार्यक्रम का समन्वय डॉ. लामेला ओझा, हिंदी अधिकारी एवं हिंदी पखवाड़ा का आयोजन समिति की समन्वयक द्वारा किया गया. कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिकों, प्रशासनिक एवं तकनीकी कार्मिकों, संविदा कर्मियों तथा अन्य कार्मिकों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की. संस्थान के निदेशक, वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिंदी पखवाड़े के सफल आयोजन में सक्रिय सहभागिता की. पूरे पखवाड़े के दौरान आयोजित कार्यक्रमों ने संस्थान में हिंदी के प्रति जागरूकता एवं उत्साह को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.



