spot_img
Saturday, July 25, 2026
Homeबिहारमोतिहारीतेज आंधी का कहर, कुमारबाग-चनपटिया के बीच ट्रैक पर गिरा पेड़, ओएचई...

तेज आंधी का कहर, कुमारबाग-चनपटिया के बीच ट्रैक पर गिरा पेड़, ओएचई वायर टूटा, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

-

तेज आंधी का कहर, कुमारबाग-चनपटिया के बीच ट्रैक पर गिरा पेड़, ओएचई वायर टूटा, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर मंगलवार दोपहर आई तेज आंधी-तूफान के कारण एक बड़ा रेल हादसा टल गया, लेकिन इसके चलते रेल यातायात पूरी तरह चरमरा गया। कुमारबाग और चनपटिया स्टेशनों के बीच किलोमीटर संख्या 225/7 के पास रेलवे ट्रैक पर एक विशाल पीपल के पेड़ की डाली टूटकर गिर गई। इस घटना में रेल लाइन के ऊपर से गुजर रहा ओएचई वायर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया।

ओएचई वायर टूटने और ट्रैक बाधित होने के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनें जहाँ-तहाँ स्टेशनों पर फंस गईं। भीषण गर्मी और उमस के बीच ट्रेनों के घंटों खड़े रहने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गाड़ी संख्या 19038 अवध एक्सप्रेस सेमरा स्टेशन पर 1 घंटे 43 मिनट तक खड़ी रही। जबकि गाड़ी संख्या 12557 सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुगौली स्टेशन पर 2 घंटे तक रुकी रही। वहीं गाड़ी संख्या 63341 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर 1 घंटे 38 मिनट तक रोकना पड़ा।

सूचना मिलते ही आनन-फानन में तकनीकी टीम और टीआरडी के रेलकर्मी अत्याधुनिक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। रेलकर्मियों ने ट्रैक से पेड़ की डाली को हटाकर युद्धस्तर पर टूटे हुए ओएचई वायर की मरम्मत का कार्य शुरू किया। रेलवे की तकनीकी टीम की मुस्तैदी के कारण लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम 4:07 बजे ट्रैक को फिट घोषित किया गया। इसके बाद ही रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन दोबारा सुचारू रूप से शुरू हो सका। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रैक अब पूरी तरह सुरक्षित है और सभी ट्रेनें अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दी गई हैं।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts