spot_img
Thursday, February 12, 2026
HomeBreakingपुलिस व SSB की नेपाल बोर्डर के पास घेराबंदी, 22 लाख का...

पुलिस व SSB की नेपाल बोर्डर के पास घेराबंदी, 22 लाख का गांजा फेंक तस्कर हुए फरार

-

55 किलो 900 ग्राम गांजा जब्त, पुलिस कर रही जांच

West Champaran Bettiah Today’sBigBreakingNews 47thBattalionSSB by हृदयानंद सिंह यादव|

बेतिया: इनरवा थाना पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) की संयुक्त कार्रवाई में खम्हिया के पास से 22 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया गया है। हालांकि, तस्कर भागने में सफल रहे।

इनरवा थानाध्यक्ष जय कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सूचना मिली थी कि तस्कर भारत-नेपाल सीमा के रास्ते खम्हिया के पास से गांजे की बड़ी खेप लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने एसएसबी को जानकारी दी और संयुक्त टीम बनाकर तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की।

अहले सुबह घना कुहासा होने के कारण जैसे ही तस्करों का झुंड नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश किया, पुलिस और एसएसबी के जवानों ने उन्हें घेरने की कोशिश की। लेकिन तस्कर सिर पर रखे बोरे फेंककर फरार हो गए। जब पुलिस ने इन बोरों की जांच की तो उनमें 55 किलो 900 ग्राम गांजा मिला, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 22 लाख 36 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Photo- देश वाणी।

Bettiah|Police and SSB Encircle Nepal Border, Smugglers Flee After Dumping ₹22 Lakh Worth of Ganja

Related articles

Video thumbnail
Motihari | Taekowondo Grading Test, 27 January 2026
00:53
Video thumbnail
समस्तीपुर डीएम को उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया, PBSHABD,
00:33
Video thumbnail
Raxsul | भारत- नेपाल सीमा पर गोल्ड स्मगलिंग का मोस्ट वांटेट मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 22/01/2026
00:15
Video thumbnail
Motihari के ढाका थाने में जनता दरबार, एसपी स्वर्ण प्रभात ने क्या कहा? 22 January 2026
02:05
Video thumbnail
बोधगया बौद्ध महोत्सव 2026 PBSHABD, 22 January
01:30
Video thumbnail
देखिये रक्सौल में कैसे होती है, शराब की तस्करी?21 January 2026
01:16
Video thumbnail
दरभंगा : हाइकोर्ट के आदेश पर चार दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई, PBSHABD, 20 January 2026
02:51
Video thumbnail
नालंदा | जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आरसीपी सिंह की वापसी पर जताया विरोध, PBSHABD, 19 January 2026
00:57
Video thumbnail
मुजफ्फरपुर: महिला और तीन बच्चों की मौत, प्रेमी गिरफ्तार, पति से पूछताछ जारी, PBSHABD,19 January 2026
00:14
Video thumbnail
Varanasi | Mauni Amavasya American Citizens Join the Festive Celebrations, PBSHABD, 18 January 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts