Bettiah | मझौलिया | अनिल शर्मा|
बेतिया सदर-1 एसडीपीओ विवेक दीप के नेतृत्व में हुई सफल छापेमारी।
विदेशी नंबरों के जरिए व्हाट्सएप चैटिंग और कॉलिंग से जुड़े थे तार।
मझौलिया। पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध एक बड़ी सफलता हासिल की है।सोमवार को मझौलिया थाना पुलिस को मिली सूचना के आधार पर तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान जौकटिया, वार्ड नंबर 05 निवासी असफाक आलम, सरफराज आलम और अरवाज आलम उर्फ रेयाजूल अली के रूप में हुई है।इन अपराधियों पर आरोप है कि ये भारी मात्रा में ‘म्यूल अकाउंट्स’ खरीदकर उनमें साइबर धोखाधड़ी की राशि मंगवाते थे।अपना कमीशन काटकर शेष राशि सहयोगियों को भेज दी जाती थी।इन खातों से लाखों का लेनदेन हुआ है और कई राज्यों की पुलिस को इनकी तलाश थी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 विवेक दीप के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।टीम ने मझौलिया चीनी मिल स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास छापेमारी की।पुलिस वाहन को देख भागने का प्रयास कर रहे तीनों युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।तलाशी के दौरान उनके मोबाइल में संदिग्ध विभिन्न विदेशी नंबरों पर व्हाट्सएप्प कॉलिंग और चैट के प्रमाण मिले हैं।पकड़े गए व्यक्तियों के पास से तीन मोबाइल और दो एटीएम कार्ड ज़ब्त किए गए हैं।पुलिस ने मझौलिया थाना कांड संख्या 218/26 दर्ज कर तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष अमर कुमार, अनुज कुमार ओझा, भानू प्रताप और निलेश कुमार समेत थाना रिजर्व गार्ड शामिल रहे।
Bettiah। A police team led by the sadar SDPO Vivek Deep raided Majhauliya, arresting three members of an interstate cyber fraud syndicate.












