Homeबिहारबेतियाबेतिया में तिरंगा यात्रा : सांसद डॉ. संजय जयसवाल ने भारत को...

बेतिया में तिरंगा यात्रा : सांसद डॉ. संजय जयसवाल ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया

-

SHABD, बेतिया, August 14, August –

बेतिया में सांसद डॉ. संजय जयसवाल ने तिरंगा यात्रा निकाली, सैकड़ों लोगों की भागीदारी, 2043 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया।

14 अगस्त, बेतिया (पश्चिमी चम्पारण, बिहार) :

 भाजपा सांसद सह लोकसभा सचेतक डॉ. संजय जयसवाल ने सोमवार सुबह बेतिया के नजर बाग से भव्य तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। इस यात्रा में बेतिया सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों नौजवान और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद पार्क में जाकर संपन्न हुई। इस अवसर पर डॉ. जयसवाल ने कहा, “भारत हम भारतीयों का है। हमारे देश पर यदि किसी ने कुदृष्टि डाली, तो हम उसका करारा जवाब देंगे। हम सब मिलकर 2043 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाएंगे।”

बाइट – डाक्टर संजय जयसवाल ( भाजपा सांसद सह लोक सभा सचेतक)

Caption :

बेतिया में सांसद डॉ. संजय जयसवाल ने तिरंगा यात्रा निकाली, सैकड़ों लोगों की भागीदारी, 2043 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया।

Related articles

Bihar

Latest posts