Bettiah| अवधेश शर्मा|
पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर बेतिया नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
अस्पताल के संविदा कर्मी पर लगा आरोप
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में कार्यरत एक संविदा/लैब कर्मी ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अस्पताल परिसर के बाहर स्थित अपने आवास पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
4 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए बेतिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने सूचना मिलने के महज चार घंटे के भीतर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया :
- आरोपित की पहचान: रविरंजन, पिता- कमलेश यादव
- निवासी: हरदिया भुवाल, थाना- मटियरिया
- गिरफ्तारी का समय: शाम 4:30 बजे
पॉक्सो और BNS की धाराओं में मामला दर्ज
नगर थाना में काण्ड संख्या 595/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी अंकित की है।
स्पीडी ट्रायल से दिलायी जाएगी कठोर सजा
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि:
- मामले के अनुसंधान का जिम्मा एक महिला पुलिस पदाधिकारी को सौंपा गया है।
- घटना से जुड़े तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
- अस्पताल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
बेतिया पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में निर्धारित समय-सीमा के भीतर न्यायालय में आरोप-पत्र (चार्जशीट) दाखिल किया जाएगा और स्पीडी ट्रायल के माध्यम से अभियुक्त को कठोरतम सजा दिलायी जाएगी।



