HomeBIHARमोतिहारीमोतिहारी : एसपी ने 18 कांडों के वांछित नरेश पाण्डेय पर ₹10...

मोतिहारी : एसपी ने 18 कांडों के वांछित नरेश पाण्डेय पर ₹10 हजार का इनाम घोषित किया

Motihari | अमृता वर्मा।

सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और उन्हें इनाम की राशि दी जाएगी।

पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी के संपर्क नंबर-9031827100 पर सूचना दी जा सकती है।

देश वाणी।अमृता वर्मा।
मोतिहारी।अपराध का लंबा रिकॉर्ड रखने वाले वांछित नरेश पाण्डेय पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।साथ ही पुलिस ने उसकी तस्वीर भी जारी की है।


छतौनी थाना कांड संख्या 390/26 में आर्म्स एक्ट के तहत फरार नरेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसका आपराधिक इतिहास जारी किया है। संभावित ठिकानों पर गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश तेज कर दी गई है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि नरेश के खिलाफ वर्ष 2009 से 2026 तक कुल 18 कांड दर्ज हैं। इनमें हत्या के दो, हत्या के प्रयास के चार, रंगदारी के तीन और आर्म्स एक्ट के पांच मामले शामिल हैं। इसके अलावा अपहरण, चोरी और जालसाजी का एक-एक मामला तथा एक विविध मामला दर्ज है।

वर्ष 2014 से 2018 के बीच उसके खिलाफ कई आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हुए। वर्ष 2017 में नगर थाना और 2018 में छतौनी थाना में हथियार से जुड़े मामले दर्ज हुए। इसी अवधि में नगर थाना में रंगदारी का मामला भी दर्ज हुआ।आपराधिक रिकॉर्ड में हत्या के दो मामले वर्ष 2020 और 2021 के हैं। वर्ष 2025 में मुफस्सिल थाना में हत्या के प्रयास तथा वर्ष 2026 में छतौनी थाना में रंगदारी और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हुए।

नए आर्म्स एक्ट कांड में फरार रहने के कारण पुलिस ने उस पर इनाम घोषित किया है।एसपी ने लोगों से नरेश पाण्डेय के संबंध में कोई सूचना मिलने पर पुलिस नियंत्रण कक्ष या संबंधित पुलिस अधिकारी को जानकारी देने की अपील की है।सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी के संपर्क नंबर- 9031827100 पर संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular