Monday, February 16, 2026
spot_img
spot_img

टॉप न्यूज़

जरूर पढ़ें

बेतिया और लौरिया के बीच मैच के साथ क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की दी गयी सीख।

देश वाणी। अमित गिरि।

मैनाटांड़। प्रखंड के स्टेडियम के प्रांगण में जनता ट्रॉफी सीजन 2 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि भोट साह गणेश, मैनाटांड़ थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता एवं पूर्व मुखिया ई. सूर्य प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच बेतिया और लौरिया की टीम के बीच खेला गया। लोरिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि भोट साह गणेश ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खिलाड़ी को खेल की भावना से खेल खेलना चाहिए। जीत-हार सिक्के के दो पहलू हैं। पूर्व मुखिया ई. सूर्य प्रसाद ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है, इससे मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है। मौके पर उप प्रमुख खुर्शीद आलम, समाजसेवी घनश्याम प्रसाद, पूर्व मुखिया अशोक राम, कमेटी के अध्यक्ष पवन कुमार, सचिव कुंदन कुमार, कोषाध्यक्ष राहुल कुमार, चंदू जी आदि मौजूद रहे।

Bettiah ।Cricket tournament begins with match between Bettiah and Lauriya.

वायरल खबरें