SHABD,बेतिया, January 15,
बेतिया। बगहा स्थित 65वीं वाहिनी ने 25 ग्रामीण महिलाओं को थारू कला संस्थान के सहयोग से एक माह का ब्यूटीशियन प्रशिक्षण दिया, महिलाओं ने कार्यक्रम की सराहना की।
15 जनवरी, बेतिया (पश्चिम चमपारण, बिहार) :
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बेतिया के नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 25 ग्रामीण महिलाओं के लिए एक माह का ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण थारू कला एवं प्रशिक्षण संस्थान, हरनाटांड द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा के मार्गदर्शन में हुआ। समापन समारोह में वाहिनी के उप कमांडेंट नीलकांत ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों एवं प्रशिक्षुओं का स्वागत और अभिवादन किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण संबंधी प्रतिक्रिया ली, जिसमें सभी ने प्रशिक्षण को उपयोगी और महत्वपूर्ण बताते हुए 65वीं वाहिनी एसएसबी बेतिया और थारू कला एवं प्रशिक्षण संस्थान का आभार व्यक्त किया।
प्रशिक्षुओं ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें ब्यूटीशियन संबंधित आवश्यक कौशल सिखाए गए, जिससे वे अपने और समुदाय के लोगों के लिए सेवा प्रदान कर सकें।
समापन समारोह में उप कमांडेंट नीलकांत ने सीमावर्ती नागरिकों के लिए समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर, पशु चिकित्सा शिविर, नशा मुक्त भारत अभियान, बेटी-बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पौधारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान, खेलकूद प्रतियोगिताएं और जागरूकता कार्यक्रमों की महत्ता पर भी प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को जागरूक करने और सशस्त्र बलों के कार्यों को समझने में मदद करते हैं।
उन्होंने उपस्थित लोगों से अनुरोध किया कि भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएँ, जिससे ग्रामीण और सीमावर्ती समुदायों को विकास और सशक्तीकरण का अवसर मिले।
बाइट – नंदन सिंह मेहरा ( कमांडेंट एसएसबी )
Caption :
बेतिया की 65वीं वाहिनी ने 25 ग्रामीण महिलाओं को थारू कला संस्थान के सहयोग से एक माह का ब्यूटीशियन प्रशिक्षण दिया, महिलाओं ने कार्यक्रम की सराहना की।
Bettiah | Beautician training for rural women by SSB at Indo-Nepal border












