मोतिहारीः पूर्वी चंपारण जिला मुखिया संघ की एक बैठक सदर प्रखंड कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई।राज्य सचिव राजू बैठा के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन की उदासीनता पर मुखिया संघ ने नाराजगी जतायी।बिहार राज्य मुखिया महासंघ के सचिव राजू बैठा ने बैठक में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि 26 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक सभी ग्राम पंचायतों में आमसभा आयोजित कर आवास प्लस की सूची का अनुमोदन करने का शेड्यूल सरकार ने जारी किया है।लेकिन इसकी सूचना ग्राम पंचायत के आम आदमी को नहीं है।जबकि पंचायती राज अधिनियम के अनुसार किसी भी ग्राम पंचायत में आम सभा आयोजन की सूचना सात दिन पहले आम जनता को देना है।वहीं जिला के किसी भी पंचायत के मुखिया को आवास प्लस की सूची उपलब्ध नहीं करायी गई है।इस स्थिति में ग्रामसभा कैसे होगी।जिला में 396 ग्राम पंचायत है।वहीं कई-कई पंचायत एक पंचायत सचिव के भरोसे चल रहा है।जिसकारण पंचायत का दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहा है।बैठक में मुखिया संघ ने तय किया है कि सात दिन पहले आवास प्लस की सूची उपलब्ध नहीं कराया गया है।इसलिए सभी मुखिया ग्राम सभा का आयोजन नहीं करेंगे।जिसे लेकर डीडीसी से मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया जाएगा।इसी मुद्दे पर मुखिया संघ की अगली बैठक 26 सितंबर को करने पर आम सहमति बनी है।
जिला मुखिया संघ की बैठक में विभिन्न पंचायतों के मुखिया उपस्थित रहे।



