HomeUncategorizedपश्चिम चंपारण में राजस्वकर्मी का कथित घूस का वीडियो वायरल होने पर...

पश्चिम चंपारण में राजस्वकर्मी का कथित घूस का वीडियो वायरल होने पर डीएम ने किया निलंबित

बेतिया | हृदयानंद सिंह यादव|


इंटरनेट मीडिया पर फैला घूसखोरी का वीडियो–

पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मोब्बसिर हसन भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिए गये हैं। शुक्रवार की शाम इंटरेट मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बताया जा रह है कि वे एक व्यक्ति से कथित घूस लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।


जिलाधिकारी ने दी सख्त चेतावनी-

जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निलंबन का आदेश जारी किया। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे किसी भी मामले में दोषी पाए जाने वाले सरकारी कर्मचारियों पर न केवल विभागीय कार्रवाई होगी, बल्कि कानूनी कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।


प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए

प्रशासन का कहना है कि विभाग द्वारा की गयी शुरुआती जांच में लगे आरोप सही पाए गये हैं। इसके साथ ही अब गहन जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है। जांच पूरी होने के बाद दोष के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।


कर्मचारियों को चेतावनी और जनता से अपील

जिलाधिकारी ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को भ्रष्टाचार से बचने की कड़ी हिदायत दी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं भी अनियमितता या रिश्वतखोरी की घटना नजर आए तो उसकी तुरंत सूचना प्रशासन को दें, ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रह सके।


Motihari | Revenue employee suspended by DM after alleged bribery video goes viral in West Champaran.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular