Homeबिहारपटनापटना में निकली 45 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा

पटना में निकली 45 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा

-

SHABD,दानापुर, August 12,

“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आज पटना के सगुना मोड़ से भव्य तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में निकली यह यात्रा मनेर विधानसभा से होते हुए विक्रम तक पहुंचेगी।

12 अगस्त, दानापुर (पटना, बिहार):“हर घर तिरंगा”

अभियान के तहत आज पटना के सगुना मोड़ से भव्य तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में निकली यह यात्रा मनेर विधानसभा से होते हुए विक्रम तक पहुंचेगी और कुल 45 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक संजीव चौरसिया ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर विधान पार्षद अनामिका सिंह पटेल, पूर्व विधायक आशा देवी सहित बड़ी संख्या में युवा और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हल्की बारिश के बावजूद युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से वातावरण को गूंजा रहे थे। चारों ओर तिरंगे की शान लहर रही थी और देशभक्ति का माहौल चरम पर था।

इस दौरान 

ऑपरेशन सिंदूर

पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक संजीव चौरसिया ने कहा, “पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है और भारत के वीरों की सेवा पर हम सबको नाज़ है।”

इस स्टोरी फोल्डर में : 

विडियो 

Caption : 

“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आज पटना के सगुना मोड़ से भव्य तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में निकली यह यात्रा मनेर विधानसभा से होते हुए विक्रम तक पहुंचेगी।

Related articles

Bihar

Latest posts