spot_img
Wednesday, June 24, 2026
Homeबिहारगोपालगंजगोपालगंज : कुचायकोट में नकली नोट गिरोह सक्रिय, भारतीय जाली करेंसी के...

गोपालगंज : कुचायकोट में नकली नोट गिरोह सक्रिय, भारतीय जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार

-

SHABD,गोपालगंज, August 1,

गोपालगंज के कुचायकोट में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, ₹500 के 55 जाली नोट बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी।

01 अगस्त, कुचायकोट 

(गोपालगंज , बिहार): 

कुचायकोट थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली नोटों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ₹500 मूल्य के 55 जाली नोट बरामद किये हैं। इस कार्रवाई में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

साथ ही गिरोह के पास से पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गयेनहैं, जिनका उपयोग वे आपसी संपर्क और लेनदेन में कर रहे थे।

सूचना पर हुई कार्रवाई-

थाना अध्यक्ष आलोक कुमार को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बाजार इलाके में नकली नोटों का लेनदेन धड़ल्ले से किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक विशेष योजना बनाकर इलाके में निगरानी तेज की और छापेमारी शुरू की।

संदीप कुमार की गिरफ्तारी से खुला राज-

इस दौरान पुलिस ने संदीप कुमार नामक युवक को संदेह के आधार पर पकड़ा। जब उससे गहन पूछताछ की गयी, तो उसने खुलासा किया कि वह नकली नोटों के एक संगठित गिरोह का हिस्सा है, जिसमें चार अन्य साथी भी सक्रिय रूप से शामिल हैं।

संदीप की निशानदेही पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अन्य चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी ने दी जानकारी-

मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार मिश्रा ने बताया

” प्राप्त सूचना के आधार पर कुचायकोट पुलिस ने एक टीम बनाकर कार्रवाई की। संदीप कुमार की गिरफ्तारी के बाद जब उससे पूछताछ की गयी, तो बाकी आरोपियों के नाम सामने आये। सभी की गिरफ्तारी हो चुकी है और पूछताछ जारी है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह के तार अन्य लोगों से भी जुड़े हो सकते हैं

आगे की कार्रवाई-

पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरोह की पूरी संरचना को उजागर करने में जुटी है। बरामद नकली नोटों और मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

बाइट–  

विजय कुमार मिश्रा, हेड क्वाटर डीएसपी, गोपालगंज।

Caption :

गोपालगंज के कुचायकोट में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, ₹500 के 55 जाली नोट बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी।

Gopalganj | Police in Gopalganj have busted a counterfeit currency gang, arresting five individuals and seizing counterfeit notes.

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts