spot_img
Saturday, July 12, 2025
HomeबिहारमोतिहारीIndo-Nepal सीमीवर्ती युवाओं के लिए एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय निशुल्क...

Indo-Nepal सीमीवर्ती युवाओं के लिए एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय निशुल्क बेसिक कंप्यूटर कोर्स

-

Motihari Latest news|Indo-Nepal Border| Raxaul| अनिल कुमार|

रक्सौल। 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने अपनी बाह्य सीमा चौकी, पंटोका के परिसर में एक महत्वपूर्ण पहल की है। सीमावर्ती युवा और युवतियों के लिए मानव विकास संसाधन कार्यक्रम के तहत 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर कोर्स का शुभारंभ किया गया है। इस बेसिक कंप्यूटर कोर्स में सीमावर्ती क्षेत्र के कुल 20 युवा और युवतियां भाग ले रहे हैं।

सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने किया उद्घाटन –

इस कोर्स का उद्घाटन सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने किया। इस अवसर पर विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, एसएसबी के उप महानिरीक्षक सुरेश सुब्रमण्यम (क्षेत्रक मुख्यालय, बेतिया), 47वीं वाहिनी एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी संजय रावत, उप कमांडेंट नवीन कुमार साह (47वीं वाहिनी एसएसबी, रक्सौल) और कई स्थानीय नागरिक व कंप्यूटर प्रशिक्षण में भाग ले रहे प्रशिक्षार्थी मौजूद थे।

20 युवा-युवतियों को मिलेगा लाभ –

47वीं वाहिनी एसएसबी, रक्सौल द्वारा आयोजित इस 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर कोर्स में सीमावर्ती क्षेत्र के कुल 20 युवा और युवतियां भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इन सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा। यह कोर्स सीमावर्ती क्षेत्रों में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके कौशल विकास में मदद करेगा।

Motihari | Raxaul| SSB Launches 30-Day Free Basic Computer Course for Indo-Nepal Border Youth.

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts