spot_img
Tuesday, June 9, 2026
HomeBig Breakingखाद्य पदार्थों के भारत- नेपाल आयात व निर्यात में हो रही परेशानी...

खाद्य पदार्थों के भारत- नेपाल आयात व निर्यात में हो रही परेशानी को लेकर रक्सौल कस्टम कार्यालय में बैठक

-

मोतिहारी। रक्सौल से अनिल कुमार की रिपोर्ट।

नेपाल से भारत निर्यात हो रहे खाद्य पदार्थों के सैंपल जाँच के लिए कोलकाता भेजे जाते हैं । जाँच रिपोर्ट आने में 15 से 20 दिन लग जाता है। तबतक खाद्य पदार्थों से लदे कंटेनर लौरी को बोर्डर पर खड़ा रखना पड़ता है।

आयात और निर्यात में आ रही इन्हीं समस्याओं को हल करने के लिए रक्सौल कस्टम कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। 

बैठक की अध्यक्षता सीमा शुल्क पटना की संयुक्त आयुक्त पिंकी कुमारी ने की। इसमें कस्टम अधिकारी, एफएसएसएआई कोलकाता के अधिकारी, कस्टम कर्मी और सीएचए के प्रतिनिधि शामिल थे।

बैठक में आयातकों और निर्यातकों ने नेपाल से खाद्य तेल और पेय पदार्थों के आयात के दौरान आने वाली कठिनाइयों पर चर्चा की। विशेष रूप से, इन वस्तुओं के सैंपल की जांच कोलकाता भेजे जाने के कारण 15-20 दिनों की देर होती है, जबकि अन्य पोर्ट जैसे जोगबनी, सोनवर्षा, और भीठामोर पर सैंपल की जांच रक्सौल की स्थानीय एफएसएसएआई प्रयोगशाला में होती है, जिससे रिपोर्ट 2-3 दिनों में मिल जाती है। 

संयुक्त आयुक्त पिंकी कुमारी ने एफएसएसएआई अधिकारियों को इस समस्या के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। एफएसएसएआई कोलकाता के अधिकारी ने कठिनाइयों को दूर करने का आश्वासन दिया। 

बैठक में सहायक आयुक्त रामानंद सिंह, अधीक्षक अजय कुमार गुप्ता, सुशील कुमार सिन्हा और असीम कुमार मंडल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related articles

Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41

Bihar

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts