spot_img
Wednesday, June 10, 2026
HomeBreakingशिवहर के भूअर्जन लिपिक व विक्रमगंज के बीईओ तथा लेखा सहायक को...

शिवहर के भूअर्जन लिपिक व विक्रमगंज के बीईओ तथा लेखा सहायक को रिश्वत लेते निगरानी ने पकड़ा

-

पटना से जितेन्द्र कुमार सिन्हा की रिपोर्ट।

बिहार में रोहतास और शिवहर जिलों में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई की है। दोनों जगह से निगरानी की दो अलग-अलग टीमों ने तीन पदाधिकारियों को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार किया है।

निगरानी विभाग की टीम ने रोहतास जिले के बिक्रमगंज प्रखंड में कार्यरत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) सुधीर कांत शर्मा और लेखा सहायक सुभाष कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

वहीं निगरानी विभाग की दूसरी टीम ने शिवहर जिला भू-अर्जन कार्यालय लिपिक विजय कुमार श्रीवास्तव को 70,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

रोहतास जिले के विक्रमगंज शिक्षा विभाग में हुई कार्रवाई-

रोहतास जिले के विक्रमगंज में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व लेखा सहायक को निगरानी ने गिरफ़्तार किया।

यह कार्रवाई गोटपा आदर्श मध्य विद्यालय के एक शिक्षक की शिकायत पर की गयी। पीड़ित शिक्षक विद्याभूषण हैं। बीईओ और कर्मी ने उनसे सर्विस बुक को ठीक करने की एवज में रिश्वत मांगी थी।
शिक्षक से BEO ने 7,600 रुपये और लेखा सहायक ने 7,000 रुपये रिश्वत ली थी।

शिवहर:
इसी तरह निगरानी विभाग की दूसरी टीम ने शिवहर जिला भू-अर्जन कार्यालय में कार्रवाई की।
यहां लिपिक विजय कुमार श्रीवास्तव को 70,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
निगरानी डीएसपी सुजीत कुमार सागर ने बताया कि लिपिक विजय कुमार, रेलवे परियोजना से जुड़ी जमीन अधिग्रहण मुआवजा राशि दिलवाने के बदले में ब्रह्मनटोली निवासी पप्पू कुमार तिवारी से यह रिश्वत मांग रहा था।

निगरानी विभाग ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Patna | Land Acquisition Clerk in Sheohar and BEO & Accounts Assistant in Bikramganj Caught Taking Bribe by Vigilance Team.

Related articles

Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts