spot_img
Thursday, April 30, 2026
HomeBreakingशीत बसंत बस में लोडेड कार्बाइन लेकर बैठा था कुख्यात, मोतिहारी पुलिस...

शीत बसंत बस में लोडेड कार्बाइन लेकर बैठा था कुख्यात, मोतिहारी पुलिस ने लाइन होटल पर खड़ी बस से दबोचा

-

मोतिहारी| मेहसी|

एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) और मेहसी पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर एक बड़े अपराध को समय रहते टाल दिया। पुलिस ने एक बस से एक कुख्यात अपराधी को लोडेड कार्बाइन, कारतूस और दो मैग्जीन के साथ गिरफ्तार किया है।

यह गिरफ्तारी मेहसी थाना क्षेत्र के मंझन छपरा गांव के पास एनएच-27 पर स्थित आलोक लाइन होटल के पास खड़ी “शीत बसंत” बस से की गयी। बस मुजफ्फरपुर से मोतिहारी की ओर जा रही थी। पकड़ा गया अपराधी बस में ही यात्रा कर रहा था।

गिरफ्तार अपराधी की पहचान रेजा अहमद उर्फ किट्टू उर्फ संजर अली (40) के रूप में हुई है, जो समस्तीपुर जिले के ताजपुर का मूल निवासी है और फिलहाल बेगूसराय जिले के नागदह थाना क्षेत्र के सिंगौल में रहता है।

पुलिस ने क्या बरामद किया:

  • एक अवैध लोडेड कार्बाइन
  • दो मैग्जीन
  • तीन जिंदा कारतूस
  • एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन

अधिकारियों की पुष्टि:
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) संतोष कुमार ने बताया-

“अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। पूछताछ में उसने कई अहम जानकारी दी है, जिसकी जांच जारी है।”

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी:
थानाध्यक्ष शानू गौरव, पुअनि कृष्ण मोहन कुमार, प्रशिक्षु पुअनि कन्हैया कुमार, सअनि नरेश कुमार राय, दफादार पवन कुमार सहित सशस्त्र बल और एसटीएफ की टीम शामिल थी।

यह कार्रवाई पुलिस और एसटीएफ की सतर्कता का नतीजा है, जिससे एक संभावित बड़ी वारदात टाल दी गयी।

Motihari |Notorious Criminal Caught with Loaded Carbine in Sheet Basant Bus, Nabbed by Mehasi Police with Special Task force from Line Hotel

A notorious criminal Reza Ahmed carrying a loaded carbine was traveling in the Sheet Basant bus. Acting swiftly, the Motihari police arrested him from the bus which was parked near the Line Hotel on National Highway 27.

Related articles

Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19
Video thumbnail
Bettiah| बगहा के रामनगर में पुट्टू मिश्र की गोली मारकर हत्या, 27 April 2026
00:14
Video thumbnail
Raxaul | अवैध मनीएक्सचेंज काउंटर पर IPS हेमंत सिंह की Raid, भारतीय व नेपाली रुपये जब्त, गिरफ्तार।
03:45
Video thumbnail
जहानाबाद पहुंचे लालू यादव, शादी समारोह में पहुंचकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद, PBSHABD
00:33
Video thumbnail
Raxaul | देखिए कैसे होती है? कुर्की - जब्ति, 26 April 2026
01:43
Video thumbnail
25 April 2026
01:44
Video thumbnail
Bettiah Madhopur KVK, 'Multilayer farming' is changing the fortunes of small farmers.
00:31
Video thumbnail
माधोपुर कृषि विज्ञान केन्द्र में लीजिए ट्रेनिंग कम जमीन में ज्यादा मुनाफा :
00:23

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts