Homeबिहारमोतिहारीरक्सौल SDM ने मोटरसाइकिल पार्किंग व्यवस्था की सराहना की, सड़क पर दुकान...

रक्सौल SDM ने मोटरसाइकिल पार्किंग व्यवस्था की सराहना की, सड़क पर दुकान लगाने वालों को दी चेतावनी

-


रक्सौल| अनिल कुमार |

🔹 अवैध अतिक्रमण हटाने का निर्देश
🔹 सड़क पर दुकान लगाने वालों को दी चेतावनी
🔹 पार्किंग व्यवस्था की की सराहना


रविवार को रक्सौल के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मनीष कुमार ने नगर परिषद द्वारा संचालित मोटरसाइकल पार्किंग स्टैंड का निरीक्षण किया। उन्होने पार्किंग व्यवस्था की सराहना की।

अवैध अतिक्रमण हटाने का निर्देश-

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने देखा कि पार्किंग एरिया में कुछ जगहों पर अवैध अतिक्रमण हुआ है। उन्होंने तुरंत नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन अतिक्रमणों को हटाया जाए।

सड़क पर दुकान लगाने वालों को दी चेतावनी-

इसके साथ ही उन्होंने सड़क किनारे दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वाले फेरीवालों और विक्रेताओं को चेतावनी दी कि वे दोबारा ऐसा न करें, वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पार्किंग व्यवस्था की की सराहना-

निरीक्षण के दौरान एसडीओ मनीष कुमार ने नगर परिषद की ओर से बनाई गयी पार्किंग व्यवस्था की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि इससे आम जनता को काफी सुविधा मिल रही है और यातायात में भी सुधार हो रहा है।

इस मौके पर नगर परिषद के सिटी मैनेजर अविनाश कुमार, नगर मिशन प्रबंधक राकेश रंजन, कर संग्राहक पंकज कुमार सिंह और कई अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे।

(फोटो विवरण)
अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार निरीक्षण करते हुए।

Motihari | Raxaul SDM Appreciates Motorcycle Parking System, Warns Street Vendors Against Encroachment

Related articles

Bihar

Latest posts