spot_img
Thursday, April 30, 2026
Homeबिहारमोतिहारीरक्सौल में थाने पर बड़ी संख्या में महिलाओं का प्रदर्शन, युवक...

रक्सौल में थाने पर बड़ी संख्या में महिलाओं का प्रदर्शन, युवक की मौत के कई दिनों बाद आरोपित टेंपो चालक की गिरफ्तारी नहीं

-

रक्सौल|अनिल कुमार|


पांच दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी, आक्रोशित परिजनों ने उठाई आवाज

रक्सौल के मौजे निवासी अनिल पासवान की सड़क दुर्घटना में मौत के पांच दिन बाद भी आरोपी टेंपो चालक की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन और स्थानीय लोग नाराज़ हैं।

इसी को लेकर शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने रक्सौल थाना का घेराव किया और जोरदार प्रदर्शन किया। जिसमें बड़ी संख्या महिलाएं शामिल थी।


न्याय की मांग-

प्रदर्शन में महिलाओं और पुरुषों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। सभी ने एक सुर में कहा कि पुलिस की ढिलाई के कारण अब तक आरोपी टेंपू चालक गिरफ्तार नहीं हो पाया है। यदि समय पर कार्रवाई होती, तो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होता।


मृतक के पिता बोले – लापरवाह है पुलिस, नहीं मिल रहा न्याय-

अनिल पासवान के पिता अंबिका पासवान ने कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण उनका परिवार न्याय से वंचित है। उन्होंने टेंपू चालक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।


सामाजिक कार्यकर्ता पूर्णिमा भारती ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी-

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं सामाजिक कार्यकर्ता पूर्णिमा भारती ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की भावनाएं समझने और निष्पक्ष कार्रवाई करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।


थाना प्रभारी का बयान – पहचान हो चुकी, जल्द होगी गिरफ्तारी

रक्सौल थाना प्रभारी विजय कुमार ने जानकारी दी-

टेंपू की पहचान हो चुकी है, जो मुजफ्फरपुर नंबर का है। टेंपू मालिक से भी पुलिस की बात हो चुकी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।


कैप्शन:
टेंपू चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना घेरते परिजन ग्रामीण

Motihari | Raxaul|Five Days After Youth’s Death in Raxaul, Accused Tempo Driver Still Not Arrested; Protest Held at Police Station

Related articles

Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19
Video thumbnail
Bettiah| बगहा के रामनगर में पुट्टू मिश्र की गोली मारकर हत्या, 27 April 2026
00:14
Video thumbnail
Raxaul | अवैध मनीएक्सचेंज काउंटर पर IPS हेमंत सिंह की Raid, भारतीय व नेपाली रुपये जब्त, गिरफ्तार।
03:45
Video thumbnail
जहानाबाद पहुंचे लालू यादव, शादी समारोह में पहुंचकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद, PBSHABD
00:33
Video thumbnail
Raxaul | देखिए कैसे होती है? कुर्की - जब्ति, 26 April 2026
01:43
Video thumbnail
25 April 2026
01:44
Video thumbnail
Bettiah Madhopur KVK, 'Multilayer farming' is changing the fortunes of small farmers.
00:31
Video thumbnail
माधोपुर कृषि विज्ञान केन्द्र में लीजिए ट्रेनिंग कम जमीन में ज्यादा मुनाफा :
00:23

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts