HomeBreakingरक्सौल में नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी- फर्जी कंपनी DBR...

रक्सौल में नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी- फर्जी कंपनी DBR चलाने वाले एनामुल हक के घर डुगडुगी के साथ इश्तहार

-

Motihari News | रक्सौल | अनिल कुमार|

कंपनी के ज़रिए बिहार और अन्य राज्यों के युवाओं को नौकरी देने का झांसा देकर मोटी रकम वसूली जाती थी-

फर्जी मार्केटिंग कंपनी डीबीआर (DBR) चलाने वाला 25 हजार का इनामी अभियुक्त एनामुल हक अब भी फरार है। रविवार को रक्सौल पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एनामुल हक के घर पर इश्तेहार चस्पा कर दिया। साथ ही डुगडुगी बजाकर लोगों को जानकारी दी कि अगर एनामुल हक एक सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसकी संपत्ति को कुर्क कर लिया जाएगा।

एनामुल हक ने रक्सौल सहित कई जगहों पर डीबीआर नाम से एक मार्केटिंग कंपनी चलायी थी। इस कंपनी के ज़रिए बिहार और अन्य राज्यों के युवाओं को नौकरी देने का झांसा देकर मोटी रकम वसूली जाती थी। जब नौकरी नहीं दी जाती थी तो युवाओं को धमकाया और प्रताड़ित किया जाता था। आरोप यह भी है कि पीड़ितों को कहा जाता था कि अगर वे और युवाओं को लाएंगे, तभी उन्हें छोड़ा जाएगा।

रक्सौल में डुगडुगी के साथ इश्तहार।

इस मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने गंभीरता दिखाई। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 500 से अधिक युवाओं को कंपनी के चंगुल से छुड़ाया और सभी कार्यालयों को सील कर दिया। तब से ही कंपनी का मालिक एनामुल हक फरार है।

रविवार को रक्सौल पुलिस ने ग्राम बेला स्थित उसके घर पर इश्तेहार चस्पा किया। इस कार्रवाई में एसआई रवि कुमार, एसआई एकता सागर और स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहे। पुलिस लगातार एनामुल हक की तलाश में जुटी है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

फोटो विवरण:
डीबीआर कंपनी का मालिक एनामुल हक फरार, रक्सौल पुलिस ने घर पर इश्तेहार चस्पाया।

Motihari | Raxaul | Crores Duped in the Name of Jobs in Raxaul – Public Notice Posted with Drum Announcement at Fugitive DBR Owner Enamul Haque’s House

Related articles

Bihar

Latest posts