spot_img
Tuesday, June 30, 2026
Homeबिहारमोतिहारीपत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान के लिए रक्सौल प्रेस क्लब की बैठक,...

पत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान के लिए रक्सौल प्रेस क्लब की बैठक, सामूहिक जीवन बीमा व संगठनात्मक पुनर्गठन पर सहमति

-

पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर अहम फैसले, होली मिलन समारोह को पारंपरिक अंदाज में बेहतर तरीके से मनाने का निर्णय भी लिया गया।

रक्सौल। अनिल कुमार।

स्टेशन रोड स्थित पार्क में रविवार को रक्सौल प्रेस क्लब की बैठक वरीय पत्रकार अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पत्रकारों ने सामूहिक रूप से पत्रकार हितों की रक्षा से जुड़े कार्यों को धरातल पर उतारने का निर्णय लिया।

बैठक में चर्चा के दौरान कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में संवाद संकलन के दौरान पत्रकारों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, यहां तक कि उन पर जानलेवा हमले भी होते रहे हैं। ऐसे में क्लब के सभी सदस्यों का सामूहिक जीवन बीमा कराने की आवश्यकता महसूस की गई।

इसके अलावा संगठन के पुनर्गठन के तहत 21 सदस्यीय कमिटी में सभी पत्रकारों के बीच से चयनित सदस्यों को शामिल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट मीडिया और वेब जर्नलिस्ट को क्लब में सम्मानित दर्जा दिया जाएगा।

संवाद संकलन के दौरान प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, अनुमंडल स्तर के पत्रकारों को संस्थागत पहचान पत्र मुहैया कराने और होली मिलन समारोह को पारंपरिक अंदाज में बेहतर तरीके से मनाने का निर्णय भी लिया गया।

इस अवसर पर एम. राम, दीपक अग्निरथ, लव कुमार चौबे, रविरंजन वर्मा, गणेश मस्करा, प्रकाश कुमार, मेराज आलम, मो. सरफुल्लाह सहित कई पत्रकार उपस्थित थे।

(फोटो – रक्सौल प्रेस क्लब की बैठक)

Raxaul Press Club Meeting for Journalists’ Safety and Respect: Consensus on Group Life Insurance and Organizational Restructuring

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts