HomeNationalप्रशांत किशोर ने की जन सुराज पार्टी की घोषणा, 243 सीटों उतारेंगे...

प्रशांत किशोर ने की जन सुराज पार्टी की घोषणा, 243 सीटों उतारेंगे उम्मीदवार 

पटना।  चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने नई राजनीतिक पार्टी, जन सुराज पार्टी, के गठन का ऐलान किया है। पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

इसके साथ ही, प्रशांत किशोर ने मनोज भारती को पार्टी का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया। मनोज भारती भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी रह चुके हैं और उन्होंने चार देशों में भारत के राजदूत के रूप में सेवाएं दी हैं।

चुनाव रणनीतिकार से नेता बने जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की राजधानी पटना में अपनी राजनीतिक पार्टी “जन सुराज पार्टी” का आधिकारिक रूप से ऐलान किया। 

अगले साल फरवरी में पार्टी की एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें उनकी पार्टी का विस्तार और जन समर्थन की स्थिति साफ होगी।

यह पार्टी उनकी पिछले दो सालों से चल रही पदयात्रा के बाद जन सुराज के संस्थापक ने उक्त एलान किए। उनका कहना है कि इसका मुख्य उद्देश्य बिहार की राजनीति में बदलाव लाना है। उन्होंने पार्टी का लक्ष्य 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का बताया है। 

इसके अलावा, पार्टी में कम से कम 40 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को मौका देने का भी वादा किया गया है।

प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी बिहार में शराबबंदी कानून को समाप्त करने का प्रस्ताव रखेगी, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति बेहतर की जा सके। उनका मानना है कि इस कानून से राज्य को सालाना 20,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। जन सुराज पार्टी की रणनीति यह है कि उनके उम्मीदवारों का चयन सीधे जनता करेगी, न कि हाईकमान

अगले साल फरवरी में पार्टी की एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें उनकी पार्टी का विस्तार और जन समर्थन की स्थिति का सही पता चलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular