नरकटियागंज शिकारपुर थाना अंतर्गत के प्रकाश नगर मोहल्ले में नाला निकालने और उसकी सफाई को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्षों के करीब चार लोग घायल हो गए। घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया चिकित्सक समीम आलम ने उनका प्राथमिक उपचार किया पहले पक्ष के चंद्रजीत कुमार ने शिकारपुर थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने प्रकाश नगर निवासी सुरेंद्र साह, सोनू कुमार उर्फ कृतम और अन्य लोगों पर आरोप लगाया है। आवेदन के मुताबिक, पड़ोसी चंद्रजीत कुमार के दरवाजे के सामने से नाला निकाल रहे थे। इस बारे में पूछने पर गाली-गलौज की गई। विरोध करने पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट की गई। चंद्रजीत कुमार के सिर में चोट आई, जबकि उनके भाई जितेंद्र कुमार भी घायल हुए दूसरे पक्ष के कृतम कुमार ने भी थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने जितेंद्र कुमार, चंद्रजीत कुमार और अन्य लोगों पर आरोप लगाया है। उनके मुताबिक, नाले की सफाई के दौरान गाली-गलौज हुई और उनके साथ परिवार के सदस्यों से मारपीट की गई थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी



