HomeBIHARमोतिहारी की कृति ने राज्यस्तरीय तलवारबाजी में जीते दो गोल्ड मेडल ,...

मोतिहारी की कृति ने राज्यस्तरीय तलवारबाजी में जीते दो गोल्ड मेडल , जिले का नाम किया रोशन

देशवाणी। आशा कुमारी 
मोतिहारी।
मोतिहारी की बेटी कृति ने राज्यस्तरीय तलवारबाजी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता 2026-27 में दो दो गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन कर दिया है। पटना खेल भवन में 11 से 13 नवंबर को आयोजित प्रतियोगिता में कृति ने कामयाबी का डंका बजाया है।
कृति रघुनाथपुर मोहल्ले के शिक्षक सुधाकर कुमार सिंह व गृहणी सुधा सिंह की पुत्री है। शिक्षक सुधाकर मूलतः संग्रामपुर प्रखंड के परसौना गांव के रहने वाले हैं।  कृति के पिता घुसियार स्कूल में प्रभारी हेडमास्टर के पद पर कार्यरत हैं। कृति उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय घुसियार में इंटरमीडिएट की छात्रा है।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की टीम की ओर से प्रतियोगिता में शामिल होकर कृति ने जूनियर ऐपी गर्ल्स व सीनियर ऐपी गर्ल्स दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीता है। एक ही प्रतियोगिता में दो-दो गोल्ड जीतना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।
अब कृति 27 नवंबर से पंजाब में होने वाली राष्ट्रीय तलवारबाजी चैम्पियनशिप में भाग लेगी। जहां से भी जिले वासियों को उससे पदक की उम्मीद है।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण टीम के कोच राकेश कुमार ने बताया कि कृति पूरी एकाग्रता व विश्वास के साथ खेलती है। उसमें राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने की पूरी क्षमता है। कृति के कामयाबी पर उसके बाबा नवल सिंह अपने गाँव परसौना मे लोगो के बीच मिठाईया बाँट रहे है। वही उसके ननिहाल हरसिद्धि प्रखंड के दनही मे नाना पुण्यदेव चौधुर, मामा वरीय पत्रकार अजय कुमार व अरविन्द कुमार लोगो के बीच खुशियाँ का इजहार कर रहे है।
उसकी इस कामयाबी पर रघुनाथपुर के पूर्व मुखिया अमिता राजन, विनय कुमार सिंह, संग्रामपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष रवि सिंह सहित अन्य ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सभी ने कृति को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular