HomeBIHARबेतियाजिला स्थापना दिवस पर फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, प्रशासन एकादश ने मीडिया...

जिला स्थापना दिवस पर फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, प्रशासन एकादश ने मीडिया एकादश को 3-1 से हराया

54 वर्ष पूरे कर 55वें वर्ष में प्रवेश पर पुलिस लाइन में हुआ फैंसी फुटबॉल मैच, डीएम तरनजोत सिंह ने किया उद्घाटन

देशवाणी | बेतिया। न्यूज़ डेस्क।

पश्चिम चम्पारण जिले के स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुलिस लाइन, बेतिया में जिला प्रशासन एकादश एवं मीडिया एकादश के बीच फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। जिला स्थापना के 54 वर्ष पूरे कर 55वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में आयोजित इस मुकाबले का उद्घाटन जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने फुटबॉल को किक मारकर किया।

मैदान में दिखा खिलाड़ियों का उत्साह और तालमेल

फैंसी फुटबॉल मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैदान में खिलाड़ियों के बीच शानदार तालमेल और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। वहीं, मैच देखने पहुंचे दर्शकों में भी खासा उत्साह रहा। कमेंटेटर ने अपनी शानदार कमेंट्री से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और मुकाबले को और भी रोमांचक बना दिया।

प्रशासन एकादश ने 3-1 से दर्ज की जीत

रोमांचक मुकाबले में जिला प्रशासन एकादश ने मीडिया एकादश को 3-1 गोल से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जिला प्रशासन की ओर से पहला गोल एनईपी निदेशक पुरुषोत्तम त्रिवेदी ने किया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया।

खेल से बढ़ती है टीम भावना और आपसी सौहार्द : डीएम

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि आपसी समन्वय, टीम भावना और सौहार्द को भी सशक्त करता है। जिला स्थापना दिवस पर इस तरह के आयोजन आपसी मेल-जोल और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं।

कई पदाधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रोचना माद्री, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार, जिला कला, संस्कृति एवं युवा विभाग पदाधिकारी सह जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राकेश कुमार, निदेशक डीआरडीए पुरुषोत्तम त्रिवेदी उपस्थित रहे।

वहीं, मैच में रेफरी की भूमिका सुनील कुमार, शशि ठाकुर एवं बीरु कुमार ने निभाई, जबकि कमेंट्री का दायित्व पत्रकार अवधेश कुमार शर्मा ने संभाला। इस अवसर पर अन्य प्रशासनिक पदाधि

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular