HomeBIHARबेतियालौरिया-बगहा मुख्य मार्ग पर रुचि इंटरप्राइजेज का शुभारंभ

लौरिया-बगहा मुख्य मार्ग पर रुचि इंटरप्राइजेज का शुभारंभ

लौरिया। नगर पंचायत लौरिया के लौरिया-बगहा मुख्य मार्ग (एनएच-727) स्थित मेन रोड ढढ़वा में सोमवार को रुचि इंटरप्राइजेज का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन जन सुराज के प्रखंड अध्यक्ष राजू पांडेय ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान के संचालक बोलबम सिंह को नई शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राजू पांडेय ने कहा कि क्षेत्र में नए प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय लोगों को सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होते हैं। उन्होंने प्रतिष्ठान की सफलता की कामना करते हुए कहा कि ग्राहकों को बेहतर सेवा और गुणवत्तापूर्ण सामान उपलब्ध कराना किसी भी व्यवसाय की पहचान होती है।

कार्यक्रम में सुमित विद्रोही, नीरज पांडेय, एफ्फुज आलम, अफरोज आलम, अफसर रही, सुनील शाह, संजय राय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन के मौके पर लोगों में उत्साह देखा गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular