HomeBIHARमोतिहारीमेला से चोरी गई बाइक बरामद, पुलिस की जांच में मिली सफलता

मेला से चोरी गई बाइक बरामद, पुलिस की जांच में मिली सफलता

फोटो : बरामद बाइक के साथ थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार

माला सिन्हा

पीपराकोठी : थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा मेले के दौरान चोरी हुई मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद कर लिया है. शुक्रवार को मोहना पुल के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली. जानकारी के अनुसार, पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगा. उसकी इस हरकत से पुलिस को संदेह हुआ. इसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल की जांच की, तो पता चला कि उक्त बाइक पीपराकोठी थाना कांड संख्या 567/26 से संबंधित है. यह मोटरसाइकिल दुर्गा पूजा के दौरान पीपराकोठी मेले से चोरी हुई थी. मोटरसाइकिल बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. हालांकि मोटरसाइकिल छोड़कर भागने वाले व्यक्ति की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बाइक बरामद होने की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल की जब्ती सूची तैयार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular