HomeBIHARमोतिहारीदिल्ली के रामलीला मैदान के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटा जिला...

दिल्ली के रामलीला मैदान के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटा जिला कांग्रेस

मोतिहारीः पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस कमिटी के गोविंदगंज संगठन जिला के अध्यक्ष शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय के अध्यक्षता में बंजरिया पंडाल स्थित पार्टी कार्यालय गाँधी आश्रम में एक बैठक हुई।बैठक में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को लेकर एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की ओर से जिला पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त इशिता सेढ़ा ने कहा कि वोट चोरी आज के समय में एक व्यापक मुद्दा बनी हुई है। जिस कारण चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और विश्वसनीयता कमजोर हुई है।उन्होंने राहुल गाँधी,मल्लिकार्जून खड़गे और प्रियंका गाँधी के नेतृत्व में आगामी एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान मेें होने वाले कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का अह्वान किया।उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा, SIR को स्थगित करने, मतदाता सूचियों से हटाये गये उन 13 करोड़ नामो को बहाल करने, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।

वहीं संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गोविंदगंज संगठन जिलाध्यक्ष शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जन-जागरण को जरूरी बताया।उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना साधते हुए मतदाता सूची में हुई गड़बड़ियों के लिए चुनाव आयोग को दोषी बताया।उन्होंने लोगों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचे और वोट चोरी के खिलाफ राहुल गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारो की जो लड़ाई लड़ रही है।उसमें बढ़-चढ़ कर साथ दें।

इस कार्यक्रम में विजय शंकर पाण्डेय,शैलेन्द्र कुमार सिंह,मो अनवर आलम अंसारी,रमेश कुमार श्रीवास्तव,चुमन जायसवाल, मनोरंजन तिवारी,रंजीत पाण्डेय, मो. अजहर हुसैन,सुरेश राम,मोख्तार प्र. गुप्ता,मुन्नी देवी, मो. मोख्तार आलम, मो. खलीलुर्ररहमान,राजकुमार यादव, मो. अनवर हुसैन, श्री रमेश सहनी, श्री किशुन सहनी, श्री राज कुमार अंजुमन, समेत कई पार्टी नेता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular