HomeBIHARमोतिहारीकेसरिया में EOU की दबिस,भाजपा नेता रिंकू पाठक के छह ठिकानों पर...

केसरिया में EOU की दबिस,भाजपा नेता रिंकू पाठक के छह ठिकानों पर EOU की छापेमारी

मोतिहारीःपूर्वी चंपारण जिला के केसरिया में आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई चल रही है।भाजपा नेता व केसरिया नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद रिंकू पाठक के कई प्रतिष्ठानों पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी चल रही है।

रिंकू पाठक के आवास,गैस एजेंसी सहित कई प्रतिष्ठानों आर्थिक अपराध इकाई की टीम जांच करही है और कागजों को खंगाल रही है।स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीम अहले सुबह केसरिया पहुंची और रिंकू पाठक के आवास,पेट्रोल समेत उनके अन्य प्रतिष्ठानों पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने धावा बोला। करीब 15 गाड़ियों से पहुंचे 40 की संख्या में ईओयू के पदाधिकारी पटना और केसरिया के कुल छह ठिकानों पर जांच कर रही हैं।ईओयू के इस कार्रवाई को लेकर इलाके में हलचल तेज है।

बतादें कि रिंकू पाठक पर कुख्यात मुकेश पाठक के करीबी होने का आरोप लगता रहा है।रिंकू पाठक पर मुकेश पाठक के नाम पर रंगदारी वसूली से जुड़े आरोप भी लगे थे। इसी मामले में उनके सहरसा जेल में करीब छह महीने तक बंद रहने की बात कही जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular