महिला की गोदभराई व अन्न प्रासन्न कार्यक्रम का आयोजन, शामिल हुईं प्रमुख, सीडीपीओ और बीडीओ
पवन कुमार/देश वाणी
नरकटियागंज : प्रखण्ड बाल विकास परियोजना कार्यालय नरकटियागंज में राष्ट्रीय पोषण माह के समापन पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन परियोजना कार्यालय में किया गया। जिसका श्रीगणेश प्रखण्ड प्रमुख सुनैना देवी, सीडीपीओ कुमारी श्वेता, बीडीओ सूरज कुमार सिंह, रंजन ओझा ने किया। उपर्युक्त पोषण माह समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ कुमारी श्वेता ने किया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य कुपोषण के विरुद्ध लोगों विशेषकर जागृति उत्पन्न करना है। इस क्रम में गर्भवती व शिशुवती माताओं, व बच्चों को उत्तम पोषण के प्रति जागरुक करना रहा। पोषण प्रदर्शनी में हरी सब्जियां, फल, दाल, मोटा अनाज (मिलेट्स), गुड़-चना, तीसी, रागी (मडुआ) जैसे पौष्टिक खाद्यान्न का प्रदर्शन किया गया। सेविकाओं में प्रभा सिन्हा के व्यंजन, गौरी शेठ की खीर, सुमित्रा कुमारी शर्मा पौष्टिक फ्री मिक्स चटनी, अपर्णा राय की चौलाईं की साग की प्रशंसा की गई। सेविका रागिनी कुमारी, पम्मी, शिल्पी देवी व अन्य शामिल हुईं। उपर्युक्त कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका दिल्जु कुमारी, गीता देवी, अर्पण कुमारी, मीरा पाल, कल्पना कुमारी, नूतन रश्मि व अन्य शामिल हुईं। सबने कम खर्च में पोष्टिक आहार लेने का टिप्स दिया।
इस क्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व 6 माह के नवजात का अन्नप्रासन्न संस्कार कर उन्हें पोषण किट प्रदान किया गया। सीडीपीओ कुमारी श्वेता, प्रखंड प्रमुख सुनैना देवी और बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने स्तनपान, स्वच्छता व पौष्टिक आहार के महत्व पर बल दिया। बीडीओ ने कहा कि संतुलित आहार कुपोषण व एनीमिया से बचाव में सहायक है।



