HomeBIHARबेतियाएसएसबी के स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ो ग्रामीणों का नि:शुल्क इलाज, बांटी गईं...

एसएसबी के स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ो ग्रामीणों का नि:शुल्क इलाज, बांटी गईं निशुल्क दवाए

Bettiah, रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/नरकटियागंज। एसएसबी 44वीं वाहिनी द्वारा रविवार को जी समवाय बलबल के कार्यक्षेत्र स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय, दोमाट गांव में एक विशेष मानव स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। एसएसबी कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी के नेतृत्व एवं रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल के विशेष सहयोग से आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना तथा जनता और सुरक्षा बलों के बीच आपसी विश्वास, सौहार्द और संवाद को सुदृढ़ करना था।शिविर में दोमाट और आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान कुल 275 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच की गई और जरूरतमंदों के बीच दवाओं का वितरण किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण एवं इलाज किया। इनमें रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल के डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. प्रमोद तिवारी, डॉ. सत्य प्रकाश एवं डॉ. सुमंत शेखर,डॉ. शीला रंजन, डॉ अपूर्वा सिन्हा, डॉ. शेखर प्रशांत तथा 44वीं वाहिनी के डॉ. सुधांशु कुमार शामिल रहे।एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से न केवल ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति समझ और सतर्कता बढ़ती है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा चेतना और आपसी सहयोग का माहौल भी मजबूत होता है।स्वास्थ्य शिविर के दौरान एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी गोविंद कुमार ठाकुर, सहायक कमांडेंट रामवीर कुमार, निरीक्षक रणविजय सिंह के अलावा कई राजनीतिक प्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular