सुबह 11 से शाम 5 बजे तक अनुसंधान कक्ष में बैठेंगे सभी पदाधिकारी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
रक्सौल। अनिल कुमार। जिला पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर रविवार को रक्सौल थाना परिसर में नव स्थापित अनुसंधान कक्ष का शुभारंभ किया गया। इस दौरान एसडीपीओ मनीष आनंद ने सभी अनुसंधान पदाधिकारियों को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक अनुसंधान कक्ष में बैठकर लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अनुसंधान कार्य में तेजी लाने और लंबित मामलों को समय पर निष्पादित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था शुरू की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पदाधिकारी पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
मौके पर पर्यवेक्षी पदाधिकारी निर्भय कुमार राय, थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो, रवि कुमार, विकास कुमार पासवान, दीनदयाल प्रसाद, लालबहादुर, प्रेम कुमार, जेबा प्रवीण, शंभू कुमार साह, राकेश कुमार, दीपक कुमार गिरि, सुधीर ठाकुर, जितेन्द्र कुमार, अंशुली आर्य, नेहा कुमारी और संजय कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
फोटो -रक्सौल थाना में अनुसंधान कक्ष का शुभारंभ, त्वरित निष्पादन का निर्देश



