HomeBIHARमोतिहारीआबकारी पुलिस ने दो मोटरसाइकिल से 168 लीटर नेपाली शराब बरामद किया

आबकारी पुलिस ने दो मोटरसाइकिल से 168 लीटर नेपाली शराब बरामद किया

एक तस्कर गिरफ्तार

रक्सौल। अनिल कुमार। स्थानीय आबकारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हरैया थाना क्षेत्र के भलुवाहा धुपवा टोला सड़क से दो मोटरसाइकिल पर लदी 168 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा आरोपित फरार हो गया। आबकारी इंस्पेक्टर सोनू कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि नेपाल से मोटरसाइकिल पर शराब की खेप लाई जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने भलुवाहा धुपवा टोला सड़क पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान दो मोटरसाइकिल पर लदे बोरों की तलाशी लेने पर 560 पीस, कुल 168 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब बरामद हुई। मौके से रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मदन परसौना गांव, वार्ड नंबर 10 निवासी स्व. जनकदेव सिंह के पुत्र अर्जुन सिंह को गिरफ्तार किया गया। वहीं, फरार वाहन स्वामी गुड्डू कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

फोटो -आबकारी पुलिस ने दो मोटरसाइकिल से 168 लीटर नेपाली शराब बरामद किया

  • एक तस्कर गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular