HomeBIHARबेतियासिकरहना नदी में डूबे आठ वर्षीय बालक का शव बरवा के पास...

सिकरहना नदी में डूबे आठ वर्षीय बालक का शव बरवा के पास मिला।

देश वाणी। नौशाद अहमद। लौरिया।

लौरिया। सिकरहना नदी में डूबे आठ वर्षीय बालक बबलू का शव शनिवार की देर रात बरवा गांव के समीप बरामद किया गया। नदी में मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में शव फंसा मिला। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकालकर घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। बालक की पहचान गोनौली वार्ड छह निवासी बृजेश सहनी के पुत्र बबलू के रूप में हुई।

बताया जाता है कि जिउतिया पर्व के दिन बबलू अपने बड़े भाई और गांव के अन्य बच्चों के साथ सिकरहना नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और नदी की तेज धारा में बह गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने नदी में काफी देर तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन बालक का पता नहीं चल सका।

रात में बरवा गांव के समीप नदी में लगाए गए जाल में शव फंसा देख स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला। बताया गया कि नदी के तेज बहाव में बहते हुए शव चिरकुटई माई स्थान के पास बरियारी तक पहुंच गया था। शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

रविवार को लौरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया। बालक की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वही सीओ आशु रंजन ने बताया कि मृतक के परिजनों को नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाने की प्रक्रिया में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular