देशवाणी। आशा कुमारी
मोतिहारी।
श्रीओम टीवीएस , रघुनाथपुर, मोतिहारी के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शोरूम परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टीवीएस की तीन नई बाइक्स TVS Apache RTR 160 2V DC ABS TCS, TVS Ntorq 125 Race Edition RLCD एवं TVS Ntorq 125 Super Squad Edition (SSE) की लॉन्चिंग की गई।
कार्यक्रम में उत्तर बिहार के सम्मानित एवं प्रतिष्ठित व्यक्तित्व, प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं समाजसेवी तथा विराट रामायण इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के निदेशक आलोक शर्मा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। आलोक शर्मा के कर-कमलों द्वारा नई बाइक्स का अनावरण एवं लॉन्चिंग किया गया।
इस अवसर पर श्रीओम टीवीएस के संचालक पूर्व मुखिया विनय कुमार सिंह एवं पूरी टीम द्वारा अतिथि का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान शोरूम को आकर्षक पुष्प सज्जा एवं रोशनी से सजाया गया था। नई बाइक्स को लेकर ग्राहकों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।
श्रीओम टीवीएस की ओर से 11 वीं वर्षगांठ के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर, आकर्षक फाइनेंस सुविधा, इंश्योरेंस एवं RTO संबंधी सुविधाएं तथा अन्य विशेष लाभ उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
श्रीओम टीवीएस के संचालक विनय कुमार सिंह ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में ग्राहकों के विश्वास और सहयोग ने संस्थान को लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। आने वाले समय में भी ग्राहकों को बेहतर सेवा, विश्वसनीय उत्पाद और संतोषजनक खरीदारी अनुभव प्रदान करने का प्रयास जारी रहेगा।



