देश वाणी। दिलीप दुबे
मोतिहारी। डाक विभाग उत्तरी क्षेत्र मुजफ्फरपुर के सहायक निदेशक राहुल रंजन द्वारा जारी स्थानांतरण और पोस्टिंग आदेश के तहत, एस.एस. सुमन को चंपारण प्रमंडल, मोतिहारी का नया डाक अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे सीतामढ़ी प्रमंडल में डाक अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। पिछले कई महीनों से चंपारण प्रमंडल में यह पद रिक्त चल रहा था, जिसके बाद अब नियमित अधिकारी के रूप में एस.एस. सुमन की नियुक्ति हुई है।



