HomeBIHARमोतिहारीयुवाओं की सहभागिता से ही संभव है सशक्त भारत का निर्माण: पं....

युवाओं की सहभागिता से ही संभव है सशक्त भारत का निर्माण: पं. चंद्र किशोर मिश्र

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। सेवा संकल्प अभियान के तहत गांधी मैदान में भाजपा के वरिष्ठ नेता पं. चंद्र किशोर मिश्र के नेतृत्व में शुक्रवार को युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा मंजय यादव के संयोजन में हुए इस संवाद में बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं ने शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, स्वरोजगार और खेलकूद से जुड़ी अपनी समकालीन समस्याओं व सुझावों को खुलकर रखा।

युवाओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए पं. चंद्र किशोर मिश्र ने कहा कि देश की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा शक्ति है, जिनकी ऊर्जा और सकारात्मक सोच को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने आह्वान किया कि जब युवा सेवा और समाजहित के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे, तभी एक विकसित और सशक्त भारत का सपना साकार होगा। इस कार्यक्रम में पिंटू तिवारी, राकेश, विजय सिंह और शिवम कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular