HomeBIHARहरसिद्धि व तुरकौलिया के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रो पर आयोजित हुआ आँगन मिलन...

हरसिद्धि व तुरकौलिया के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रो पर आयोजित हुआ आँगन मिलन कार्यक्रम, मजुराहा की सेविका कामनी को बेहतर कार्य करने के लिए पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित

देशवाणी। आशा कुमारी 

तुरकौलिया व हरसिद्धि के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रो पर सेवा संकल्प अभियान के तहत आँगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ बच्चो के बीच पूर्व मंत्री सह हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान ने पाठ्य सामग्री व बिस्कुट का वितरण किया। तुरकौलिया प्रखंड क्षेत्र के मजुराहा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-61  पर पूर्व मंत्री श्री पासवान ने बच्चों और महिलाओं के लिए संचालित पोषण कार्यक्रम की जानकारी ली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि बच्चों और महिलाओं को भरपूर पोषण उपलब्ध कराकर ही स्वस्थ समाज की स्थापना की जा सकती है। जब समाज स्वस्थ होगा, तभी सशक्त राज्य का निर्माण संभव है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से सरकार की ओर से चलाए जा रहे पोषण कार्यक्रमों को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम के दौरान केंद्र पर बच्चों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे पोषण आहार और अन्य गतिविधियों को देखकर विधायक ने आंगनबाड़ी सेविका कामनी सिन्हा को सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों के बीच फल, बिस्कुट, कॉपी और पेंसिल का भी वितरण किया। सामग्री पाकर बच्चों में उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं के लिए गोदभराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पोषण और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और बच्चों की भी सहभागिता रही।
मौके पर सीडीपीओ रेखा कुमारी, एलएस पुष्पा कुमारी, पूर्व मुखिया मोहन सिंह, भाजपा के वरीय नेता दीपक शर्मा, वार्ड पार्षद डालवी सिंह, संजय साह, अचल देव साहनी सहित कई लोग मौजूद थे। वैसे ही हरसिद्धि के पकड़िया केंद्र संख्या 68, पनापुर केंद्र संख्या 78 व ओलहा मेहता टोला पंचायत के केंद्र संख्या 132 पर आँगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular